{"_id":"60e491d78ebc3ef84e5399d6","slug":"vaccination-of-5613-people-khalilabad-news-gkp4009037198","type":"story","status":"publish","title_hn":"5,613 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5,613 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन
5,613 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
- जिले के 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर हुआ टीकाकरण, 5,800 रखा गया था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर किया गया। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3,801 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1,812 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5,800 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 5,613 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 3100 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3801 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 580, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 270, सीएचसी नाथनगर में 800 के सापेक्ष 720, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 180, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 440, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 550, सीएचसी हैंसर में 600 के सापेक्ष 589, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 110, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 100, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 210, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 100 के सापेक्ष 72 लोगों को टीका लगा।
इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 2,700 लोगों के सापेक्ष 1,812 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में शून्य के सापेक्ष 30 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 220, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 140, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 320, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 112, सीएचसी सेमरियावां में 600 के सापेक्ष 190, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 160, सीएचसी हैंसर में 600 के सापेक्ष 388, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 41, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 160, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 51 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।