{"_id":"6070948d8ebc3e591e5b78fe","slug":"vaccination-of-2638-people-khalilabad-news-gkp3914436124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल समेत 12 जगहों पर 2638 लोगों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल समेत 12 जगहों पर 2638 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड़ का टीका लगवाते हुए ।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
जिला अस्पताल समेत 12 जगहों पर 2638 लोगों को लगी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
ंतकबीरनगर। शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत 12 स्वास्थ्य इकाइयों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का अभियान चला। इस दौरान कुल 2638 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन से आच्छादित किया गया। टीकाकरण का लक्ष्य 4300 रखा गया था।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 80 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 400 के सापेक्ष 390, पीएचसी पौली में 500 के सापेक्ष 300, सीएचसी नाथनगर में 500 के सापेक्ष 450, सीएचसी सांथा में 500 के सापेक्ष 300, सीएचसी सेमरियावां में 700 के सापेक्ष 190, सीएचसी मेंहदावल में 400 के सापेक्ष 300, सीएचसी हैंसर में 300 के सापेक्ष 234, पीएचसी बेलहर कला में 500 के सापेक्ष 126, पीएचसी बघौली में 300 के सापेक्ष 249, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 50 के सापेक्ष 10 और उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में 50 के सापेक्ष 09 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में प्रतिदिन चल रहा है। 45 साल से ऊपर और 59 साल के बीच बीमार लोग तथा 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है।