{"_id":"69307b0f76d317b62206e2c7","slug":"vaccination-festival-begins-at-chc-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142255-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएचसी में टीकाकरण उत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएचसी में टीकाकरण उत्सव शुरू
Wed, 03 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सेमरियावां अधीक्षक ने पोलियो की खुराक पिलाकर किया टीका उत्सव अभियान का शुभारंभ किया -संव
मेहदावल। सीएचसी में बुधवार को टीकाकरण उत्सव का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. आईडी. गौरव ने किया। बीपीएम दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल, श्याम धर राव, ध्रुव सिंह सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे। अधीक्षक डॉ. गौरव ने कहा कि टीकाकरण उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण से आच्छादित करना है, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई और लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर देने की बात कही गई। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि उत्सव के दौरान लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। संवाद
31 दिसंबर तक चलेगा टीकाकरण अभियान
सेमरियावां। पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण का अभियान बुधवार से शुरू हुआ। 31 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्र ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि टीकाकरण न केवल 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि यह प्रतिरोधक क्षमता को को भी बढ़ाता है और कुपोषण से रोकथाम होती है। इस अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही जिन बच्चों का टीकाकरण तो हो चुका है, लेकिन यूविन पर पंजीकरण नहीं है। उनका पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। टीकाकरण से एक दिन पहले आशा कार्यकर्ता लाभार्थियों को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित करेंगी। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यूविन पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही बच्चे का टीकाकरण हो। ड्यू लिस्ट में जो भी बच्चे चिह्नित हैं, उनका टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर माइक्रो प्लान के अनुसार किया जाए। टीका उत्सव अभियान प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पूरे दिसम्बर माह के प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होगा। संवाद
विज्ञापन
टीके पूरी तरह सुरक्षित
ब्लाॅक टीकाकरण अधिकारी कौसर खान ने बताया कि 12 जानलेवा बीमारियों हैं। टीबी, पोलियो, काली खांसी, गलघोंटू, इन्फ्लूएंजा, टिटनेस, खसरा, डायरिया, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, रूबेला और जापानी इंसिफेलाइटिस। गर्भवती को टिटनेस व व्यस्क डिप्थीरिया (टीडी) के टीके लगाए जाते हैं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।