फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   use of non-standard material, the villagers demonstrated

Sant Kabir Nagar News: मानक विहीन सामग्री के प्रयोग से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
use of non-standard material, the villagers demonstrated
बेलहर। क्षेत्र के राजघाट सुपौली मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इस सीसी मार्ग में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इससे नाराज हसनी के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सड़क की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण परशुराम चौरसिया, अवधेश कुमार, संजय, अब्दुल सत्तार, त्रिभुवन, दिनेश चौरसिया, विनोद कुमार यादव, लालचंद, संतोष चौरसिया आदि ने बताया कि यह मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रहा है। राजघाट सुपौली मार्ग के निर्माण से कई गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। यह मार्ग अगियौना, हसनी, कटेया, हंसवापार, गोपालपुर, रमावापुर सरकारी होते हुए सुपौली तक सिद्धार्थनगर को जोड़ती है।
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण में मोरंग, सीमेंट, बालू कम मात्रा में डाला जा रहा है। सड़क में मानक की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में पीडब्लूडी के जेई रमेश यादव ने बताया कि सड़क की जांच कराई जाएगी। मानक विहीन कार्य किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed