{"_id":"56fc17664f1c1b227ef00321","slug":"urn-with-journey-began-sriram-mahayagna","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम महायज्ञ
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकाली गयी।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़पौना में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा के साथ कन्याएं माथे पर कलश लिए यज्ञ स्थल से निकली और पौली में स्थित बाबा कंकणेश्वर नाथ शिव मंदिर पर पहुंची। जहां पूजा अर्चना करने के बाद पवित्र सरयू नदी में जल भरने के लिए रवाना हो गए और दुलहापार, धौरहरा, गोबिंदगंज होते हुए लोग सरयू नदी के चहोड़ा घाट पर पहुंचे। वहां स्नान करने के बाद यज्ञाचार्य मुरलीधर द्विवेदी ने वरुण देवता का पूजा पाठ कराने के बाद मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरवाया।
उसके बाद लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचे जहां यजमान राम केश चतुर्वेदी ने पूजा अर्चना के साथ कलश को यज्ञ मंडप में रखवाया। यज्ञ के आयोजक रामकेश चतुर्वेदी ने बताया कि यज्ञ नौ दिनों तक चलेगी। इस दौरान दिन में श्रीराम कथा और रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमिला चतुर्वेदी, राजन चौबे, धनंजय, श्यामबिहारी, रामहित चौहान, ग्रीशचंद्र चौबे, झिनक चौहान आदि लोग मौजूद रहे।