फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Uttam Pradesh government will

केंद्र सरकार बनाएगी यूपी को उत्तम प्रदेश

Sun, 08 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 08 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
UP Uttam Pradesh government will
स्वागत के ‌‌लिए खड़े लोग। - फोटो : amar ujala
 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को गोलाबाजार में आयोजित अपने स्वागत सभा में कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए काम कर रही है। गरीबों के उत्थान और विकास के लिए तमाम योजनाएं लागू कर धन उपलब्ध करा रही है, लेकिन प्रदेश की सपा सरकार केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधक बनी हुई है। वोट की राजनीति के कारण योजनाओं का लाभ गरीबों को समय से नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं।  
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सूबे में 265 प्लस सीट जीतने का संकल्प लिया है। यह संकल्प कार्यकर्ताओं के बलबूते ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। आह्वान किया कि कार्यकर्ता प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए अपना पसीना बहाएं, जरूरत पड़ी है तो वह अपना खून बहाने से पीछे नहीं रहेंगे। कहा कि शून्य से शिखर तक का सफर भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हासिल किया है। सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा का परिवार की चिंता है, काम के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कानून व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। कहा कि सपा सरकार किसान विरोधी है। केंद्र सरकार ने सूखा राहत के मद में बड़ा बजट प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराया, लेकिन अभी तक किसानों को सूखा राहत नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र कागजों में चल रहे हैं तो खलीलाबाद की चीनी मिल बंद हो गई है, जबकि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावी कदम उठाया है। बुंदेलखंड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ट्रेन से पानी भेजा तो सपा सरकार इसमें भी राजनीति कर रही है। पानी के लिए टैंकर तक की व्यवस्था नहीं कर सकी। बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि बसपा की सरकार भी जब भी सत्ता में आई भ्रष्टाचार बढ़ गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही सपा व बसपा को आगामी सबक सिखाने का समय आ गया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष अशोक राय के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक लाख की आर्थिक मदद का एलान किया। सभा को सांसद शरद त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रनाथ शुक्ल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, बद्री प्रसाद यादव,श्यामकरन सिंह, खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, वेद प्रकाश सिंह, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, त्रयंबक नाथ, गंगा सिंह सैथवार, संजीव राय, श्याम सुंदर वर्मा, धनंजय पांडेय, अमित श्रीवास्तव, अंकुर पांडेय,विशाल श्रीवास्तव, मदन नारायण सिंह, दुर्गा पांडेय, रविंद्र नाथ सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, सुनील छापड़िया, सतविंदपाल जज्जी,दिनेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed