फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP File Portal will give new direction to the career of secondary school students

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के कॅरिअर को नई दिशा देगा यूपी फाइल पोर्टल

Wed, 17 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
UP File Portal will give new direction to the career of secondary school students
संतकबीरनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं अब यूपी फाइल पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद कॅरिअर से जुड़ी जानकारी लेकर अपने कॅरिअर को नई दिशा दे सकेंगे। विद्यार्थी पंजीकरण के बाद पोर्टल की समस्त सुविधा का लाभ यूजर नेम, पासवर्ड की मदद से उठा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय, 34 सहायता प्राप्त और 130 माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षा में 1.50 लाख छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। शासन की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को नौवीं कक्षा से ही कॅरिअर के प्रति जागरूक करने की कवायद तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से अब छात्र छात्राओं को कॅरिअर गाइडेंस देने के लिए यूपी फाइल पोर्टल लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन

यह पोर्टल पहले से संचालित पंख पोर्टल का उन्नत संस्करण है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइकोमेट्रिक एनालिसिस और मॉक टेस्ट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए यूपी बोर्ड ने इसकी उपलब्धता यूपी बोर्ड के सभी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॅरिअर से संबंधित जानकारी के लिए कॉल सेंटर सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी पंजीकरण के उपरांत पोर्टल की समस्त सुविधा का लाभ यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से उठा सकते हैं। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद का कहना है कि यूपी फाइल पोर्टल विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट और उपयोगी संसाधन है। नौवीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र छात्राएं अब यूपी फाइल पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद कॅरिअर से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।

--------------

यूपी फाइल पोर्टल से मिलेंगी सुविधाएं

विद्यार्थियों को आईक्यू टेस्ट और साइकोमेट्रिक एनालिसिस से उनके स्वभाव और क्षमता के अनुसार कॅरिअर विकल्प सुझाए जाएंगे। मॉक टेस्ट, वीडियो, ट्यूटोरियल एक्टिविटी कॉर्नर और कॅरिअर प्लानिंग टूल्स भी जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed