{"_id":"5e541d4a8ebc3ef40f50b843","slug":"up-bord-exam-mobile-resticate-khalilabad-news-gkp342420552","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : मोबाइल लेकर दे रहा था परीक्षा, रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : मोबाइल लेकर दे रहा था परीक्षा, रस्टीकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर एक केंद्र व्यवस्थापक बदले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सोमवार को मोबाइल लेकर परीक्षा दे रहे एक छात्र को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया गया। इसी के साथ ही एक केंद्राध्यक्ष को लापरवाही के चलते बदल दिया गया।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मुसहरा केंद्र पर एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर कक्ष में चला गया। परीक्षा शुरू होने के बाद भी वह मोबाइल हाथ में लिए था। कक्ष निरीक्षक की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने मोबाइल छीन लिया। केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र को कब्जे में लेकर उसे रस्टीकेट कर दिया गया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज भरवलिया में तैनात केेंद्र व्यवस्थापक अजय वर्मा को लापरवाही के चलते हटा दिया गया है। उनकी जगह नए केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न होते मिली। सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय कुमार चतुर्वेदी ने नेहरू कृषक इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा का हाल जाना।
देर से उत्तर पुस्तिकाएं जमा होने पर डीआईओएस ने जताई नाराजगी
संतकबीरनगर। सुबह और शाम की पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं देर से जमा होने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से नाराजगी जताई। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर संकलन केंद्र पर जमा कर दिया जाए। दोनों पाली की परीक्षा समाप्त होने के दो घंटे में उत्तर पुस्तिकाएं जमा हो जाएं।