फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP board students will also give unit and mid term test

Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड के छात्र भी देंगे यूनिट व मिड टर्म टेस्ट

Tue, 09 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
UP board students will also give unit and mid term test
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा। साल में दो प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। यहीं नही, कौशल विकास के लिए अलग-अलग कक्षाएं चलाने की व्यवस्था भी रहेगी। अर्द्घवार्षिक और प्री बोर्ड से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा करा ली जाएगी। हर विद्यार्थी की अलग-अलग ई-मेल आईडी भी बनेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के जरिए कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें यूपी बोर्ड की सभी कक्षाओं में मासिक टेस्ट और साल में दो प्रयोगात्मक परीक्षाओं का स्वरूप तैयार किया गया है। विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए अलग-अलग कक्षाएं चलाने की व्यवस्था इस कैलेंडर में दिया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को डिजिटल सेवा देने के लिए भी इस कैलेंडर में प्रावधान है। इसके तहत स्कूलों की बेवसाइट और सभी कक्षाओं के हर छात्र की ईमेल आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही माध्यमिक शिक्षा की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास की गतिविधियों के बारे में भी बताया जाएगा। अर्धवार्षिक और प्री बोर्ड से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा कराने पर जोर है। जल्द ही प्रधानाचार्याें की बैठक कराकर शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार सत्र संचालित कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed