फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board: Process of filling online forms for high school-intermediate examination started

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Process of filling online forms for high school-intermediate examination started
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं में संस्थागत छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा शुल्क के बारे में बताया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के संस्थागत छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2025 तय की गई है। संस्था के प्रधान द्वारा छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में 10 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट http://upmsp.edu.in पर पर 16 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह 16 अगस्त तक चलेगी। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण 16 अगस्त की रात 12 बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 से 31 अगस्त के मध्य वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्र छात्राओं के विवरण की चेक लिस्ट संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरण की जांच की जाएगी। 1 से 10 सितंबर के बीच ऑनलाइन अपलोड किए गए यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए विवरणों में जांच के बाद किसी प्रकार का संशोधन होने पर उसे संस्था के प्रधान द्वारा पुनः वेबसाइट पर संशोधित कर अपडेट किया जाएगा। 30 सितंबर तक संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराई जाएगी।
----------
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का शुल्क
हाईस्कूल के संस्थागत छात्रों को परीक्षा शुल्क 500 रुपये, अंकपत्र शुल्क एक रुपये तय की गई है। हाईस्कूल संस्थागत क्रेडिट सिस्टम के लिए 200 रुपये परीक्षा शुल्क व एक रुपये परीक्षा शुल्क तय है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट संस्थागत के लिए 600 रुपये परीक्षा शुल्क व एक रुपया अंकपत्र तय की गई है। इंटरमीडिएट कृषि भाग-एक व दो और व्यावसायिक वर्ग के लिए 600 रुपये परीक्षा शुल्क व एक रुपये अंक की फीस है।

कोट
ऑनलाइन फार्म भरने का कार्यक्रम जारी हो चुका है। परीक्षार्थियों से परीक्षा फार्म भरवाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
-हरिशचंदनाथ, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed