{"_id":"658c62950bd068e27101dd29","slug":"up-board-exam-centers-list-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7415-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड ने जारी की 107 केंद्रों की सूची, मांगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड ने जारी की 107 केंद्रों की सूची, मांगी आपत्ति
Wed, 27 Dec 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 दिसंबर तक मांगी है आपत्ति, उसके बाद जारी होगी अंतिम सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार की देर रात 107 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस पर 30 दिसंबर तक आपत्ति मांगी है। आपत्तियों के आने के बाद निस्तारित कर फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
21 नवंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 92 परीक्षा केंद्राें की सूची जारी की थी। उस पर 30 नवंबर तक आपत्ति मांगी थी। इसके बाद कुल 80 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इन आपत्तियों का निस्तारण के लिए परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया था। इसमें से 10 केंद्र मानकविहीन मिले।
इन केंद्रों पर चहारदीवारी, पानी, कमरों की स्थिति, सीसीटीवी आदि नहीं मिले। इसकी वजह से तीन एडेड, एक आश्रम पद्धति विद्यालय और छह राजकीय विद्यालयों का केंद्र हटा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम व अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिले में 25 नए केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो राजकीय इंटर कॉलेज, 28 सहायता प्राप्त विद्यालय और 77 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। अब कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 31,094 और इंटरमीडिएट के 26,904 परीक्षार्थी नामांकित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्रों की सूची जारी कर 30 दिसंबर तक आपत्ति मांगी है। उसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
कोट
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 107 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। उस पर 30 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियां आने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होने की संभावना है।
-संदीप चौधरी, डीआईओएस