फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board: 620 candidates skipped the exam on the fourth day

यूपी बोर्ड : चौथे दिन 620 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 21 Feb 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 620 candidates skipped the exam on the fourth day
एएचएग्री इंटर काॅलेज में बोर्ड परीक्षा में तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया-स्रोत कॉलेज
संतकबीरनगर। जिले के 94 केंद्रों पर शनिवार को बोर्ड परीक्षा हुई। इस दौरान 620 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 94 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है। जहां पहले दिन 3167 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है, वहीं चौथे दिन 620 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें प्रथम पाली में हाईस्कूल के 512, इंटरमीडिएट के 11 जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 97 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के बीच शिक्षकों ने छात्रों की तलाशी लेने के बाद ही केंद्र के अंदर जाने दिया। हर परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने छात्रों की तलाशी ली।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। कही से कोई शिकायत नहीं मिली है। चौथे दिन कुल 620 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed