फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board: 305 candidates will appear in compartment and improvement examination.

यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होंगे 305 परीक्षार्थी

Fri, 05 Jul 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 305 candidates will appear in compartment and improvement examination.
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को बनाया गया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

- 20 जुलाई को होगी परीक्षा, 15 और 16 जुलाई को प्रयोगात्मक और आंतरिक मूल्याकंन होगा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। साथ ही 15 और 16 जुलाई को प्रयोगात्मक और आंतरिक मूल्याकंन कराया जाएगा।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी हुआ। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड मुख्यालय ने कम अंक पाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन मांगा था। 31 मई तक आवेदन करना था। इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए हाईस्कूल के वे विद्यार्थी आवेदन किए जो एक विषय में अनुत्तीर्ण थे या किसी विषय में नंबर कम थे। कंपार्टमेंट के लिए वह परीक्षार्थी आवेदन किए जो कम से कम दो विषय में अनुत्तीर्ण थे।
विज्ञापन

जिले से हाईस्कूल के लिए 80 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के लिए 225 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। बोर्ड मुख्यालय में परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही डीआईओएस को परीक्षा केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद डीआईओएस ने छात्रों की संख्या को देखते हुए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया है। साथ ही आंतरिक मूल्याकंन और प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराने के लिए 15 और 16 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस हरिश्चंद नाथ ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय से तिथि जारी होने के बाद परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर 305 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed