{"_id":"6984f0e8549c2274b80c29b9","slug":"unfit-vehicles-will-not-be-allowed-in-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145554-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में नहीं चल सकेंगे अनफिट वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में नहीं चल सकेंगे अनफिट वाहन
Fri, 06 Feb 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर स्कूली बसों को लेकर बैठक करते एडीएम न्यायिक चंद्रकेश सिंह-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट वाहन नहीं चल सकेंगे। सभी अनफिट वाहनों का चालान कर संचालन बंद कराया जाएगा। एडीएम ने परिवहन विभाग को वाहनों की परमिट एवं फिटनेस की जांच निश्चित अंतराल पर कराते रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से पुराने वाहनों का चिह्नीकरण करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जागी।
डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्कूल वाहनों व विद्यालयों में परिवहन व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने स्कूल वाहनों का शतप्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
एडीएम ने हिदायत दी कि स्कूल वाहनों को सड़क के किनारे कदापि न खड़ा करें। विद्यालय के आसपास उचित पार्किंग व्यवस्था बनाकर ही गाड़ी को खड़ा करें, जिससे आवागमन की दिक्कत न हो। समस्त विद्यालय अपने स्कूल वाहनों के चालक व परिचालक को निर्धारित कलर की वर्दी (लाइट ग्रे कलर की) अवश्य उपलब्ध करा दें। जिससे चालक एवं परिचालक की आसानी से पहचान हो सके। यह भी निर्देशित किया कि समस्त विद्यालय अपने वाहन चालकों का लाइसेंस और चरित्र सत्यापन कराते हुए उसकी रिपोर्ट से परिवहन विभाग को अवगत करा दें। किसी भी विद्यालय में कोई भी वाहन बिना फिटनेस के न संचालित हो, इसे सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने जनपद के समस्त विद्यालयों में चलने वाले वाहनों की परमिट, फिटनेस आदि की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने विद्यालयों के प्रबंधकों से कहा कि यदि विद्यालय का कोई वाहन बेच दिया गया है अथवा निष्प्रयोज्य है तो उसकी परमिट कैंसिल करने के लिए परिवहन विभाग में सूचना अनिवार्य रूप से दें, जिससे उन्हें सूची से हटाया जा सके। इस दौरान डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए अमित कुमार सिंह, टीएसआई परमहंस सहित विद्यालयों के प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।