फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Underpass construction: Hope raised after getting power block

अंडरपास निर्माण: पावर ब्लॉक मिलने से जगी उम्मीद

Sat, 18 May 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Underpass construction: Hope raised after getting power block
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे अंडरपास के लिए डीआरएम कार्यालय में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक मिल गया है। पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने खलीलाबाद मगहर खंड के मध्य इस ब्लॉक के कारण 22 मई से सात जून तक ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया। ब्लॉक मिलने से गार्डर लगाने का कार्य होने की उम्मीद जग गई है। यह काम होने से अंडरपास का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच जाएगा। इससे यहां के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर करीब छह करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दिनों गार्डर लगाने के लिए दो मशीनें मंगाई गई थी, लेकिन पावर ब्लॉक न मिलने के कारण मशीनें वापस हो गई। इससे यहां के लोगों में निराशा दिख रहा था। कारण यह है कि 15 जून से मानसून सक्रिय होगा। बारिश शुरू होने पर काम ठप होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 15 मई के अंक में अंडरपास निर्माण के लिए आई दो क्रेन लौटीं शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेकर रेलवे प्रशासन ने 22 मई से सात जून तक पावर ब्लॉक दे दिया है। इससे लोगों में उम्मीद जग गई है कि अंडरपास का निर्माण अब तेज गति से होगा और लोगों की समस्या दूर हाेगी, क्योंकि अभी लोगों को करीब डेढ़ किलोमीटर घूमकर ओवरब्रिज से होकर आना-जाना पड़ रहा है। साथ ही आस-पास के दुकानदारों का कारोबार भी चौपट हो गया है। अब
विज्ञापन

मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास अंडरपास बनाया जा रहा है। यहां आई मशीनें ब्लॉक न मिलने से वापस हो गई थी, इससे निराश होना पड़ा था, लेकिन अब पावर ब्लॉक मिलने से उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वदानंद पांडेय- शहरवासी

मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग बंद हो गया है और बगल में अंडरपास बन रहा है। किसी न किसी बाधा के चलते अब तक अंडरपास का निर्माण नहीं हो सका है। अब पावर ब्लॉक मिलने से अंडरपास के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद जग गई हैं।
धर्मेंद्र कुमार- शहरवासी
अंडरपास के निर्माण के लिए पावर ब्लॉक मिल गया है। 22 मई से सात जून तक ब्लॉक मिला है। इस बीच गार्डर सहित अन्य कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
अतुल कुमार- अवर अभियंता रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed