फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Under Mission Shakti, women constables took charge of traffic in Dhanghata.

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत महिला आरक्षियों ने संभाली धनघटा में यातायात की कमान

Wed, 14 Oct 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Under Mission Shakti, women constables took charge of traffic in Dhanghata.
लोहरैया। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को धनघटा चौराहे पर महिला आरक्षियों ने यातायात व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उतरकर वाहनों का संचालन कराया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 27 वाहनों का चालान कर 26,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


धनघटा चौराहा क्षेत्र का प्रमुख आवागमन केंद्र है। यहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों के साथ राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़वाया, जिससे आवागमन सुगम बनाने में मदद मिली।
विज्ञापन


क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल पिंकी कुमारी, सीता यादव, प्रिया तिवारी, सोनम रावत और अमित पाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed