{"_id":"6a25c8c25f11873a7404eb1d","slug":"uncontrolled-bike-falls-driver-dies-one-injured-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151806-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेकाबू बाइक गिरी, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेकाबू बाइक गिरी, चालक की मौत, एक घायल
Mon, 08 Jun 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के कुशहवा चौराहे के पास किशुनपुर मोड़ पर रविवार को दोपहर 2:00 बजे के करीब एक बाइक पर दो लोग बस्ती जनपद के देइसाड़ की तरफ से महुली की ओर आ रहे थे। इसी बीच किशुनपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको नाथनगर सीएचसी से रेफर कर जिला अस्पताल भेजा गया।
महुली थाना क्षेत्र के कुशवाहा चौराहे के समीप किशुनपुर मोड़ के पास सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। यहां सड़क दोनों तरफ से तीन मीटर चौड़ी हो रही है, जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गड्ढे बने हैं। यहां बाइक चालक सन्नी कुमार पुत्र सुग्रीव निवासी हरनही थाना धनघटा की मौत हो गई और उसी बाइक पर सवार विवेक (13) पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
महुली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।