{"_id":"62d8571ae74d4d271410abf1","slug":"uncontested-election-fixed-for-the-post-of-27-gram-panchayat-member-khalilabad-news-gkp4443854131","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
नामांकन स्थल का निरीक्षण करते एडीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
27 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
संतकबीरनगर। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में रिक्त 29 ग्राम पंचायत और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एक जगह ग्राम पंचायत सदस्य पद पर किसी ने नामांकन नहीं किया। दूसरी जगह दो दावेदारों ने नामांकन किया। 27 पदों के लिए सिर्फ एक-एक दावेदारों ने पर्चा भरा। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दोनों वार्डों में नामांकन पत्र दाखिल हुआ। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के दो बीडीसी सदस्य और नौ ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान गहमागहमी रही। बीडीसी सदस्य दानोकुइयां द्वितीय अनारक्षित सीट के लिए ममता पत्नी धीरज पांडेय निवासी तेनुहारी दोयम, बोदामा पत्नी परमानंद निवासी रजापुर सरैयां तथा गुफरान मुनीर पुत्र मुनीरूलहसन निवासी सेमरियावां ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि कड़जा में दो दावेदारों ने ताल ठोकी है।
कड़जा में अनुसूचित जाति आरक्षित बीडीसी सदस्य पद के लिए राम प्रकाश पुत्र बदलू तथा इंद्राजी पत्नी राजाराम ने नामांकन दाखिल किया। दोनों जगह की सीट बीडीसी सदस्यों के त्यागपत्र देने से खाली हुई है। ग्राम पंचायत सदस्यों की नौ सीटों के लिए नौ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। आठ ग्राम पंचायत सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। जबकि एक सदस्य ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
पंच स्थानीय चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केडी पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर खलीलाबाद ब्लॉक में पांच, पौली, सांथा, बघौली में एक-एक, सेमरियावां में नौ, हैंसर बाजार में सात, बेलहर कला में दो और मेंहदावल ब्लॉक में तीन स्थान पर चुनाव होना है। सेमरियावां ब्लॉक के कड़जा और दानोकुइयां में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त एक-एक पद पर चुनाव होना है।
मेंहदावल के कुड़वा में वार्ड संख्या आठ के लिए ग्राम पंचायत सदस्य पद पर अजय कुमार और सुजीत ने पर्चा भरा है। खलीलाबाद के भाटपार में वार्ड संख्या आठ ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 27 पदों पर सिर्फ एक-एक दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया है। कड़जा में राम प्रकाश और इंद्राजी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। शुक्रवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। चार अगस्त को मतदान और पांच अगस्त को मतगणना होगी।