{"_id":"6379250bf2c105102664d866","slug":"uncle-stabbed-to-death-khalilabad-news-gkp458007227","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू घोंप कर दी हत्या, पुलिस से बचने के लिए भागा ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू घोंप कर दी हत्या, पुलिस से बचने के लिए भागा ससुराल
Sun, 20 Nov 2022 04:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 04:36 PM IST
सार
सीओ मेंहदावल राजीव यादव ने बताया कि पीड़ित पत्नी ताजरा खातून की तहरीर के आधार पर आरोपी भतीजे इश्तियाक पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी की 15 दिन पहले शादी हुई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल दुधारा क्षेत्र में भाग गया था। सूचना के आधार पर आरोपी को चाकू के साथ पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर खुर्द गांव में मृतक गरीबुल्लाह के बारे में जांच करते एसपी सोनम कुमार?
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
बेलहर कला क्षेत्र के बेलहर खुर्द में शनिवार दोपहर में फावड़े के विवाद में भतीजे ने चाकू घोंप कर चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे पर हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बेलहर खुर्द निवासी 40 वर्षीय गरीबुल्लाह पुत्र जमीद और उसके भतीजे 25 वर्षीय इश्तियाक पुत्र नसीर अहमद को प्रधानमंत्री आवास मिला है। चाचा-भतीजा अपना-अपना आवास बनवा रहे थे। नसीर अहमद पड़ोसी के घर से फावड़ा मांग कर लाए थे। गरीबुल्लाह ने नसीर से फावड़ा मांग कर अपना काम करने लगे। उसी फावड़े को मांगने को लेकर चाचा और भतीजा के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर इश्तियाक घर के अंदर गया और चाकू लेकर बाहर निकला। आरोप है कि इश्तियाक ने चाचा गरीबुल्लाह पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजन घायल गरीबुल्लाह को लेकर सीएचसी मेंहदावल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी सोनम कुमार, सीओ राजीव यादव, एसओ अमित कुशवाहा, एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी ने पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। आरोपी की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
15 दिन पहले भतीजे की हुई थी शादी
सीओ मेंहदावल राजीव यादव ने बताया कि पीड़ित पत्नी ताजरा खातून की तहरीर के आधार पर आरोपी भतीजे इश्तियाक पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी की 15 दिन पहले शादी हुई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल दुधारा क्षेत्र में भाग गया था। सूचना के आधार पर आरोपी को चाकू के साथ पकड़ लिया गया है।
मुखिया की हत्या से सदमें मे परिजन
मुखिया की हत्या से पीड़ित परिजन सदमे में हैं। पीड़ित पत्नी ताजरा खातून का रो- रो कर बुरा हाल था। उसने बताया कि उसके चार बेटे और चार बेटियां हैं। खेती नहीं है। घर भी नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास मिला है, जिसे पति बनवा रहे थे। पति की मजदूरी के सहारे घर का चूल्हा जलता था। मामूली बात को लेकर भतीजे ने चाकू मार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। घर के कमाऊ मुखिया की हत्या होने से छोटे- छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।