फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uncle lit the funeral pyre, everyone's eyes filled with tears during the funeral

Sant Kabir Nagar News: चाचा ने दी मुखाग्नि, अंत्योष्टि के दौरान भर आईं सभी की आखें

Fri, 14 Feb 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uncle lit the funeral pyre, everyone's eyes filled with tears during the funeral
शव गांव पहुंचते रोती बिलखती उमेश की बहन। 
मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र के साडे कला गांव के उमेश यादव की मौत से पूरा परिवार ही नहीं क्षेत्र के लोग भी दुखी हैं। शुक्रवार को राप्ती के तट पर करमैनी घाट में उसके शव का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान उसके चाचा चन्द्रदेव यादव ने मुखाग्नि दी। अंत्योष्टि के समय वहां पर मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

गोरखपुर से पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उमेश का शव गांव साड़े कला पहुंचा तो लोगों की भीड़ उसके घर पर पहुंच गई। यही नहीं रिश्तेदारों और परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर लोगों के कलेजे छलनी हो गए। मृतक उमेश पूणे की प्राइवेट कंपनी में काम करता था। चचेरे भाई की शादी में सपरिवार गांव आया था। छह वर्ष पूर्व उमेश की शादी सरिता से हुई थी, जिससे पांच वर्ष की बेटी रुचि और तीन साल की अस्मिता है। जो सूनी आंखों से अपने पापा को खोज रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शादी के डाल का गहना लेकर जा रही कार बृहस्पतिवार भोर में तीन बजे ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दूल्हे के बड़े पापा के लड़के मेहंदावल थानाक्षेत्र के सांडेकला गांव निवासी उमेश यादव (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान के लिए जाते समय बेहोश हो गई पत्नी : अंतिम संस्कार के बाद घर की महिलाएं सरिता को स्नान के लिए नदी के घाट पर ले जा रही थीं। इस दौरान अचानक बेहोश हो गई। किसी तरह से महिलाओं ने उसको पानी के छींटे मारकर होश में लाया। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। जिससे परिवार के लोग काफी दुखी हैं। रिश्तेदार उसे अकेला नहीं होने दे रहे हैं।

बिना दुल्हन लिए ही लौटी बरात : घर में बड़ी घटना होने के बाद परिवार के लोग काफी मर्माहत हैं। किसी तरह से शादी तो हो गई, लेकिन बरात बिना दुल्हन लिए ही वापस चली आई। वहीं लड़की के घर के लोग भी संस्कार में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed