{"_id":"686fffed4caf41c8b20b7df2","slug":"uncle-arrested-for-allegedly-attacking-nephew-with-a-blade-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135358-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भतीजे पर ब्लेड से जानलेवा हमले का आरोपी चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भतीजे पर ब्लेड से जानलेवा हमले का आरोपी चाचा गिरफ्तार
Thu, 10 Jul 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
लोहरौली। थाना दुधारा पुलिस ने एक दिन पूर्व ब्लेड से भतीजे पर जानलेवा हमले के आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है। एसओ दुधारा इन्द्रभूषण सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम आरोपी अभिमन्यु यादव निवासी रसूलपुर को घटना में प्रयुक्त एक ब्लेड कागज कवर के साथ बृहस्पतिवार को बढ़या बाग मोड़ से गिरफ्तार किया। जबकि सहआरोपी अजय यादव को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़ित रामनरेश यादव निवासी रसूलपुर ने थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त व उसके पुत्र पर अपने पौत्र को गाली और धमकी देते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर देने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत करवाया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त ब्लेड कागज कवर के साथ गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
वहीं मामले में दूसरा आरोपी अजय यादव फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।