{"_id":"64d283443affa70312065d2c","slug":"umaria-bazar-khalilabad-road-became-the-runway-of-death-three-lives-lost-in-three-days-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1354-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मौत का रनवे बना उमरिया बाजार-खलीलाबाद मार्ग, तीन दिन में गई तीन जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मौत का रनवे बना उमरिया बाजार-खलीलाबाद मार्ग, तीन दिन में गई तीन जान
Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
मार्ग के चौड़ीकरण से बढ़ गई है वाहनों की रफ्तार, सड़क की पटरियों पर उग आए हैं झाड़-झंखाड़, संकेतक नहीं होने से हो रहे हादसे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धनघटा। उमरिया बाजार से खलीलाबाद के बीच करीब 32 किलोमीटर लंबा मार्ग मौत का रनवे बन गया है। आए दिन इस मार्ग पर हो रहे हादसे को देखकर लोग चलने में भय खा रहे हैं। इधर, लगातार तीन दिन में हुए हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हादसों का कारण तेज रफ्तार और नियमों की अवहेलना बताया जा रहा है।
जिले की सीमा बिडहरघाट से जिला मुख्यालय संतकबीरनगर तक सड़क चौड़ी हो जाने के बाद वाहनों की रफ्तार तेज हो गई है। सड़क बनाने के बाद लोक निर्माण विभाग संकेतक लगाना भूल गया। सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। इससे जरूरत पड़ने पर राहगीर पटरी पर नहीं उतर पा रहे हैं। इसका परिणाम है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग जान गंवा बैठते हैं। इधर तीन दिनों में हुए हादसे में एक वृद्धा और दो युवाओं की मौत हो चुकी है।
केस नंबर- एक
लहुरेगांव निवासी 65 वर्षीय सरोजा पत्नी बृजभान शनिवार की दोपहर अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थीं। उसी समय उमरिया बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से गुजरी बाइक ने सरोजा देवी को चपेट में ले लिया। बाइक सवार भी गिरकर मामूली रूप से चोटिल हुआ। जबकि सरोजा देवी की मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि इस हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार तो है ही, घनी आबादी के बीच सड़क का घुमावदार होना भी है। संकेतक न होने के कारण वाहन चालक सामने से आने वालों वाहन को देख नहीं पाते हैं और हादसा हो जाता है।
विज्ञापन
केस नंबर- दो
शनिवार की रात करीब 11:00 बजे प्रजातिपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश चंद्र पांडेय मुखलिसपुर से पैदल अपने घर लौट रहे थे। तेज गति से सामने से गुजरा वाहन उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गया। रमेश चंद्र की घटनास्थल पर मौत हो गई।
केस नंबर- तीन
रविवार रात करीब 9:00 बजे बंडा बाजार निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ छोटू खलीलाबाद से बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह बंडा बाजार में स्थित धर्म कांटा के पास पहुंचे तो सामने से आए वाहन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजन उन्हें अस्पताल पहुंचाए। सोमवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
-- -
उमरिया बाजार खलीलाबाद मार्ग हो या राम जानकी मार्ग। इन मार्गों की मरम्मत के बाद वाहनों की रफ्तार तेज हो गई है। दोपहिया चालक युवा फिल्मी अंदाज में बाइक चला रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। -प्रदीप श्रीवास्तव शिक्षक
-- -
ग्रामीण क्षेत्र में लोगों का रास्ता आसान बनाने के उद्देश्य से सरकार सड़कों का चौड़ीकरण कराने के साथ-साथ उसे गड्ढा मुक्त कर रही है। उमरिया बाजार-खलीलाबाद मार्ग का निर्माण और बिडहर घाट पर सरयू नदी पर पुल बनने के बाद इस सड़क पर बड़े वाहनों का आवागमन बराबर लगा रहता है। सड़क की व्यस्तता अधिक हो गई है, लेकिन लोग यातायात के नियरों के बारे में जागरूक नहीं हो रहे हैं। उसका नतीजा है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। -अशोक अग्रहरि प्रधान प्रतिनिधि उमरिया बाजार
-- -
उमरिया बाजार-खलीलाबाद मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना बराबर लगा रहता है। सड़क कई स्थानों पर घुमावदार भी है, लेकिन कहीं पर भी संकेतक नहीं लगाया गया है और न ही सड़क की दोनों पटरियों पर उगे झाड़-झंखाड़ साफ किए जा रहे हैं। जब सामने या पीछे से बड़ा वाहन आता है तो साइकिल व बाइक सवार चाहकर भी सड़क की पटरी पर उतर नहीं पाते हैं। सड़क की पटरियों को साफ रखना बहुत जरूरी है। -महेंद्र चौहान, प्रधान, ग्राम पंचायत रुपिन
-- -
ग्रामीण इलाकों में शहरों की भांति अच्छी से अच्छी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन उस पर चलने वालों को भी यातायात नियमों का जानकारी होना बहुत जरूरी है। आजकल युवा वर्ग का वाहन चलाने का तरीका खतरे से खाली नहीं है। दो पहिया वाहन चालक ग्रामीण क्षेत्र में हेलमेट का भी प्रयोग नहीं करते हैं और न ही प्रशासनिक अमला इस पर ध्यान देता है। सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन का संचालन सावधानी पूर्वक धीमी गति से करना चाहिए। -राम विभूति यादव, प्रबंधक द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा
इंसेट
सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। ठेकेदार नियुक्त हो गया है। जैसे ही कार्य शुरू होगा, सड़क की पटरियों से झांड-झंखाड़ साफ कराया जाएगा। जहां घुमावदार है, वहां संकेतक लगवाए जाएंगे। -ध्रुव अग्रवाल, एक्सईएन एनएच