{"_id":"69d69bbb2bc3c01e8002073e","slug":"ujjwalas-hopes-are-going-up-in-smoke-in-rural-areas-khalilabad-news-c-208-1-sgkp1011-178909-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण इलाके में ‘धुआं’ होने लगी उज्ज्वला की उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण इलाके में ‘धुआं’ होने लगी उज्ज्वला की उम्मीदें
विज्ञापन
चूल्हे पर खाना बनाती महिला।
रुद्रपुर, मदनपुर। प्रशासन घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं होने का दावा कर रहा। नगर से लेकर ग्रामीण इलाके में हकीकत इसके उलट है। केवाईसी और सिलिंडर की कमी ने यहां के कई परिवारों को फिर से पारंपरिक चूल्हे और धुएं के बीच धकेल दिया है।
सरकार की महत्वपूर्ण उज्ज्वला योजना से आच्छादित घरों से सुबह शाम चूल्हे का धुंआ निकल रहा है। महिलाओं का आरोप है कि करीब सात किलोमीटर दूर स्थित गैस एजेंसी के चक्कर काटते-काटते उनका पूरा दिन खराब हो जाता है।
गांव की जवंती देवी ने बताया कि 27 फरवरी के बाद ओटीपी नहीं आने से सिलिंडर नहीं मिल रहा। यही हाल मीना देवी के परिवार का भी है, उन्होंने बताया कि बाजार में ब्लैक में सिलिंडर मिल जाता था, वहां से ले लेते थे, पर अब वह भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
तीन-चार दिन से लगातार मदनपुर गैस सिलिंडर लेने के लिए दौड़ रही हैं। करीब सात किलोमीटर दूर गैस एजेंसी है और एजेंसी मालिक दौड़ा रहे हैं।
माया देवी ने कहा कि उज्जवला कनेक्शन होने के बावजूद भी चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है। एजेंसी पर जाने में कभी जिम्मेदार मिलते नहीं हैं, कभी सर्वर चलता नहीं है और कभी कहा जाता है कि केवाईसी नहीं हुई है। गुड़िया देवी ने कहा कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने से स्थिति और खराब होती जा रही है। सविता देवी ने कहा कि सात किमी आने-जाने पर अगर गैस नहीं मिलती है तो पूरा दिन खराब चला जाता है। परिवार का पेट भरने के लिए महंगे दामों पर लकड़ी खरीदकर लाना पड़ता है। होली के बाद सिलिंडर के लिए आपाधापी मची है।