फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ujjwala beneficiaries will get two free filled cylinders

Sant Kabir Nagar News: उज्ज्वला के लाभार्थियों को मिलेंगे दो निशुल्क भरे सिलिंडर

Tue, 07 Nov 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ujjwala beneficiaries will get two free filled cylinders
संतकबीरनगर। जिले में उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लाभार्थियों को दो निशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल प्रदान किए जाएंगे, जो दो चरणों में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में पहला सिलिंडर रिफिल नवंबर से दिसंबर 2023 तक एवं द्वितीय सिलिंडर रिफिल जनवरी से मार्च 2024 तक निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस योजना से आच्छादित लाभार्थी अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत इस योजनांतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उनके आधार प्रमाणित खाते में तेल विपणन कंपनी की ओर से अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के वह लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होंगे, वही इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे। ऐसे में जिनका बैंक खाता आधार से लिंक तथा प्रमाणित नहीं है। वे तत्काल अपने-अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराते हुए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें, जिससे निशुल्क उज्ज्वला गैस सिलिंडर मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी उज्ज्वला लाभार्थी योजना का लाभ पाने के लिए अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed