Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ujjwala beneficiaries will get free cylinder refill subsidy

Sant Kabir Nagar News: उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी मुफ्त सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी

Wed, 04 Nov 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ujjwala beneficiaries will get free cylinder refill subsidy
संतकबीरनगर। दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इसमें मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। सभागार में मौजूद लोगों ने एलसीडी के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 1,36,147 परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 42,573, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 64,462 और भारत पेट्रोलियम के 29,110 लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि एक गैस सिलिंडर रिफिल का कुल मूल्य 1004 रुपये है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 359 रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 645 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।

विधायकों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर में खुशियों का दीप जलाना और माताओं-बहनों को रसोई से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाना है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है।


इस अवसर पर उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, आपूर्ति निरीक्षक अभय नारायण, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed