{"_id":"576c24104f1c1b0f32b48074","slug":"uckkon-flown-by-twenty-four-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने उड़ाया चौबीस हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्कों ने उड़ाया चौबीस हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
रुपया छीना।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली क्षेत्र के नाथनगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसा जमा करने गए एक सेवानिवृत्त एडीओ का 24000 रुपये उचक्कों ने उड़ा दिया। घटना से पीड़ित हक्का- बक्का रह गए। सूचना पर बैंक परिसर में मौजूद लोग भी सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
ओनविलाई गांव निवासी सेवानिवृत्त एडीओ आईएसबी इंद्रमणि उपाध्याय गुरुवार को नाथनगर के भारतीय स्टेट बैंक नाथनगर की शाखा से 24000 रुपये निकालकर पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने पहुंचे। बैंक के अंदर पहुंचकर काउंटर पर खड़े होकर वह जमा पर्ची भरने लगे। उसी दौरान उचक्कों ने उनके पाकेट से 24000 रुपये निकाल लिया। जमा पर्ची भरने के बाद जब वह जेब में हाथ डाले तो रुपये गायब थे। बैंक के अंदर हुई घटना की जानकारी उन्होंने शाखा प्रबंधक को दिया। शाखा प्रबंधक ने तत्काल बैंक का प्रवेश द्वार बंद कराने के साथ ही इसकी सूचना तत्काल महुली पुलिस को दी। करीब 30 मिनट तक बैंक का गेट बंद रहा। बैंक के अंदर से रुपये गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मुखलिसपुर चौकी इंर्चाज गोरखनाथ यादव सहयोगी सिपाही रामसुंदर सिंह के साथ बैंक पर पहुंच गए। पीड़ित सेवानिवृत्त एडीओ ने बताया कि एक- एक हजार के चौबीस नोट जेब में रखा था। अंदर मौजूद सभी ग्राहकों की जामा तलाशी ली गई, लेकिन रुपये नहीं मिला। बाद में पुलिस ने शाखा प्रबंधक के सहयोग से बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज को भी चेक किया। फुटेज से जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने नाथनगर में ही स्थित एसबीआई शाखा का भी फुटेज चेक किया । मौके पर मौजूद कुछ ग्राहकों ने पुलिस को बताया कि इस बैंक में इस तरह की यह दूसरी घटना है। एसओ रमेश यादव ने बताया कि दोनों बैंकों के फुटेज जांच के लिए मंगाए जा रहे है। तहरीर मिलने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।