फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two youths riding a bike injured after being hit by a vehicle

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल

Mon, 27 May 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike injured after being hit by a vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के जेल रोड बनकटिया चौराहे पर एक बाइक पर सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवकों को लेकर शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उन दोनों का इलाज चल रहा है।

मगहर के काजीपुर मुहल्ला निवासी रियाज खान ने बताया कि उनका भाई औरंगजेब पुत्र नकी खान व उनका भांजा सद्दाम हुसैन पुत्र इजहार सोमवार की शाम बाइक से शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। अभी वह जेल रॉड के पास बनकटिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर कर दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। एक युवक के पैर की हड्डी टूट गई है। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed