{"_id":"6abc00ad26fc57b09c01f24a","slug":"two-youths-on-a-motorcycle-injured-after-being-hit-by-a-car-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158083-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के धुसुरा गांव के पास 21 सितंबर को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक मोटरसाइकिल से गैस भरवाने के लिए पिपरा बोरिंग चौराहे की ओर जा रहे थे। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धुसुरा गांव निवासी मोहम्मद सईद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर को उनका बेटा अब्दुल मोईद और गांव का ही मोहम्मद हारुन एक ही बाइक से गैस भरवाने पिपरा बोरिंग चौराहे की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे दोनों खटियावां पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान पिपरा बोरिंग की ओर से आ रहे कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। परिजन दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद सईद ने बताया कि इलाज में व्यस्त होने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। हादसे में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।