{"_id":"661d78e6808847d4300d75d5","slug":"two-youths-found-injured-under-aami-river-bridge-one-died-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112864-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आमी नदी पुल के नीचे घायल मिले दो युवक, एक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आमी नदी पुल के नीचे घायल मिले दो युवक, एक की इलाज के दौरान मौत
Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर की घटना
-सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भिजवाया अस्पताल
- दूसरा प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर
- दोनों कुशीनगर के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर स्थित आमी नदी पुल के नीचे दो युवक घायल अवस्था में मिले। सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने एक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक कुशीनगर जनपद के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:40 बजे हाईवे पर मगहर आमी नदी पुल के नीचे दो युवकों के पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। खलीलाबाद से गोरखपुर जाने वाली लेन पर गोरखपुर बॉर्डर के पास आमी नदी पुल के नीचे दो व्यक्ति घायलावस्था में पड़े थे। एक युवक जो होश में था उसने पुलिस पूछताछ में अपना नाम भारत कुशवाहा (25 वर्ष) पुत्र किशोर कुशवाहा ग्राम जावरा मुलई थाना पटेहरवा जनपद कुशीनगर का होना बताया। जबकि दूसरे का नाम कयानुद्दीन उम्र (42 वर्ष) पुत्र अली अंसारी ग्राम तरूवनवा थाना चौरा खास जनपद कुशीनगर होने की जानकारी दी।
घायलों के पास से मिले मोबाइल फोन के नंबरों से संपर्क करने पर परिजनों ने दोनों की पुष्टि की। भारत व कयानुद्दीन को को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल भारत को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल कयामुद्दीन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी के बाद पहुंची कयामुद्दीन की पत्नी शबनम ने बताया कि उनके पति 14 अप्रैल को घर से निकले थे। जो खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे और वाहन से गिरकर घायल हो गए। पति ने फर्नीचर की दुकान खोली थी।
विज्ञापन
मगहर के आमी नदी पुल के नीचे कुशीनगर जिले के दो युवक घायलावस्था में गिरे मिले। जिनमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। घटनास्थल से लगभग 500 मीटर आगे दो वाहनों पर गोवंशीय पशु लदे दो वाहन पाए गए हैं। जिसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई सहजनवां पुलिस कर रही है। घायल व मृतक के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी