{"_id":"6935c8e4b76580a6b0033c71","slug":"two-suspects-who-snatched-a-young-womans-mobile-phone-have-been-apprehended-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142424-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती का मोबाइल छीनने के दो आरोपियों काे दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती का मोबाइल छीनने के दो आरोपियों काे दबोचा
Mon, 08 Dec 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के करमा मेंहदावल मार्ग पर चार दिन पूर्व युवती का मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस रविवार को दोनों आरोपियों को झुड़िया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय रवाना किया गया। वहां से एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। दूसरा बाल अपचारी होने से उसे बाल सुधार गृहभेज दिया गया।
तीन दिसंबर को युवती मेंहदावल से करमा की तरफ जा रही थी। मौका देख मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। युवती ने बेलहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को झुड़ियां पुल के पास दोनों आरोपियों के होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। उनमें से एक ने अपना नाम प्रिंस पांडेय निवासी ग्राम भरतपुर थाना पुरानी बस्ती बताया। दूसरा बाल अपचारी निकला। दोनों के पास से बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। सीओ सर्वदवन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के लिए रवाना किया। वहां से प्रिंस पांडेय को जेल भेज दिया गया।