फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two sides clashed in land dispute, six people injured

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल

Tue, 19 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in land dispute, six people injured
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल
विज्ञापन

21 लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के जूरी में जमीन के विवाद में रविवार देर शाम दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के छह लोगों को चोटें आईं। सोमवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष के पीड़ित रमेश का आरोप है कि उसके पट्टे की जमीन पर गांव के राजेश चौरसिया ने कब्जा कर रखा है। कब्जा हटाने के लिए एसडीएम सदर ने आदेशित कर प्रार्थनापत्र को हल्का लेखपाल पूजा राय को दिया है। 16 जुलाई को राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ आई थी, लेकिन उसे कब्जा नहीं मिल सका। राजस्व टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 जुलाई की शाम को विपक्षी राजेश चौरसिया, संतोष चौरसिया, काजू, राजू समेत 12 लोग घर पर चढ़ आए। उसके परिवार के रामकेवल, हंसराज और शांति देवी को लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। आरोप है कि वन देवी और दुलारी को भी मारा पीटा गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर राजेश चौरसिया समेत 12 लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के रामभवन का आरोप है कि उसके गांव के रमेश, महेश, नरेश, गरीश पाल, मोहन, संतराजी, रामकेवल, बेचन आदि 17 जुलाई की शाम साजिश के तहत उसकी चहारदीवारी को उजाड़ना शुरू कर दिया। मना करने पर चचेरे भाई राजेश को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। लोगों ने बीच बचाव किया, तब राजेश की जान बची।

राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed