फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two roads will be constructed with Rs 8.5 crore

Sant Kabir Nagar News: 8.5 करोड़ से दो सड़कों का होगा निर्माण

Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two roads will be constructed with Rs 8.5 crore
बस्ती - महसो - महुली मार्ग से निकलकर हरदी गांव को जाने वाला मार्ग जिसका होगा कायाकल्प ।
संतकबीरनगर। द्वाबा क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण के लिए शासन की स्वीकृति मिल गयी है। इन दोनों सड़कों के निर्माण पर 8.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़कें सात मीटर चौड़ी होने की वजह से राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। द्वावा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के बसवारी बरांव से बैजनाथ मंदिर तक करीब 2.400 किलोमीटर और महुली से हरदी मार्ग तक करीब 2.500 किलोमीटर सड़क वर्तमान में जर्जर हो गई है।
विज्ञापन

लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। धर्मार्थ कार्य योजना के तहत दोनों सड़कों के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने प्रयास किया। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बसवारी बरांव से बैजनाथ मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 4.06 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम किस्त के रूप में 3.25 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। जबकि बस्ती-महसो मार्ग के महुली से हरदी मार्ग के लिए 4.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके चौड़ीकरण व सुदृढीकरण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 3.55 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed