फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two resticate in university exam

विश्वविद्यालयीय परीक्षा : नकल करते पकड़े गए दो परीक्षार्थी, रस्टीकेट

Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
two resticate in university exam
चआरपीजी कॉलेज से विश्वविद्यालयी परीक्षा देते छात्र ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विश्वविद्यालयीय परीक्षा : नकल करते पकड़े गए दो परीक्षार्थी, रस्टीकेट
विज्ञापन

- एचआरपीजी कॉलेज में आंतरित सचल दस्ते को मिली कामयाबी
- जिले के 48 केंद्रों पर शुरू हुई विश्वविद्यालयीय परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के 48 केंद्रों पर विश्वविद्यालयीय परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन एचआरपीजी कॉलेज में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जिन्हें आंतरिक सचल दस्ते ने रस्टीकेट कर दिया। इसके साथ ही अन्य केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हुई।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए जिले में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर कुल लगभग 23 हजार परीक्षार्थी नामांकित हैं। पहले दिन परीक्षा केंद्र एचआरपीजी कॉलेज पर प्रथम पाली में एलएलबी के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान पीडी लॉ कॉलेज खलीलाबाद के एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए आंतरिक सचल दस्ते ने पकड़ा। जिसके बाद सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दी गई। मौके पर ही छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया। द्वितीय पाली में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में एचआरपीजी कॉलेज के एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन के साथ आंतरिक सचल दस्ते ने पकड़ा। उसको भी रस्टीकेट कर दिया गया। इससे पहले परीक्षा केंद्र के गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के नोडल बनाए गए प्राचार्य डॉक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया गया है। इसी तरह से अन्य महाविद्यालयों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं के नोडल केंद्र एचआरपीजी कॉलेज पर जमा करने का क्रम चलता रहा। परीक्षा के नोडल प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिले में दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। कही से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed