{"_id":"66a0123f1ec259cc490439a8","slug":"two-real-sisters-fell-into-the-pond-after-slipping-died-due-to-drowning-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118137-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पैर फिसलने से तालाब में गिरी दो सगी बहनें, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पैर फिसलने से तालाब में गिरी दो सगी बहनें, डूबने से मौत
Wed, 24 Jul 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
- दुधारा क्षेत्र के खटियावा गांव का मामला, धान रोपाई करने गई थीं
- मशक्कत के बाद दोनों का शव बाहर निकाला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली/ सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के खटियावां गांव के सीवान में धान रोपाई करने गई दो सगी बहने का पैर फिसल कर तालाब में गिर गई। दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस व गांववालों की मदद से काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुधारा थाना क्षेत्र के खटियावां गांव में एक तालाब से सटे खेत में दो सगी बहने प्रमिला (17) व उर्मिला (15) धान की रोपाई करने गई थी। पानी भरा होने से खेत व तालाब का पता नही चल पा रहा था। तालाब की मेडबंदी भी नहीं कराई गई थी, जिससे तालाब की सरहद पता नहीं चली।
खेत रोपाई के दौरान सगी बहनें प्रमिला और उर्मिला पुत्री राजेन्द्र यादव का पैर फिसल गया, जिससे दोनों तालाब में गिर गईं। तालाब 15 फिट गहरा होने से दोनों बहनें डूब गई। दोनों छह बहनों में तीसरे और चौथे नंबर की थीं। गांव वालों के मुताबिक तालाब खोदते समय भीटा बनाने के लिए पंचायत भी हुई थी। अभी दो माह पहले तालाब खोदवाया गया है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि यदि तालाब भीटा बना होता यह हादसा नहीं होता। घटना की सूचना पर दुधारा पुलिस तथा नायब तहसीलदार मेंहदावल गौरव तथा हल्का लेखपाल राजेंद्र तिवारी पहुंच गए। प्रमिता की लाश तो तुरंत मिल गई लेकिन उर्मिला को ढूंढने में लगे तीन घंटे लगे। जाल की मदद से लाश को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0000000000000