फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two person in crime

Sant Kabir Nagar News: डॉ. आंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Tue, 13 Jun 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
two person in crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के मीरापुर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आमने- सामने हो गए। इसकी वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया।
मीरापुर गांव में पहले से शिव मंदिर तथा काली माता का स्थान है। उक्त जगह के चारों तरफ चहारदीवारी का काम चल रहा है। उसी समय कुछ लोगों ने यह कहते हुए चहारदीवारी के निर्माण को रोक दिया कि वे लोग उसी परिसर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करेंगे। इसके बाद दोनों तरफ से सैकड़ों लोग आमने- सामने हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की सूचना मिलने पर दुधारा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया। समस्या के समाधान के लिए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समझाया।
विज्ञापन

आंबेडकर की मूर्ति को लगाने वाले लोगों को प्रशासन से अनुमति लेने की बात कही। अनुमति मिलने के बाद ही उक्त स्थान के अतिरिक्त कहीं दूसरी जगह आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कराने का सुझाव दिया। एसओ राकेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से दस लोगों का शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई, जबकि 37 लोगों को पाबंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed