फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two people including the village headman arrested for attempted murder

Sant Kabir Nagar News: हत्या की कोशिश के आरोपी ग्राम प्रधान समेत दो गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two people including the village headman arrested for attempted murder
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी ग्राम प्रधान तेनुहारी कृष्णचंद पांडेय व एकमा गांव निवासी आलोक राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव के पास से हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर से आने के दौरान रविवार को दिन में 11:30 बजे के आसपास गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके पास से पुलिस ने एक कार, कट्टा, कारतूस व लाठी-डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को संबंधित न्यायालय भेज दिया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शिकटा बरगाह निवासी उमाशंकर यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को दी शिकायत में सूचना दी कि वह अपने ननिहाल ग्राम घटरम्हा में 15 वर्ष से रहते हैं, और रौरापार चौराहा पर मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। दो मार्च को रात 11:00 बजे के आसपास व मेडिकल स्टोर बंद करके घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि रास्ते में ग्राम प्रधान कृष्णचंद्र पांडेय के छोटे भाई नितिन पांडेय ने उनको रोककर कहा कि प्रधान बुला रहे हैं। इस पर वह उनके साथ प्रधान के मकान पर चले गए। जहां पहले से ही प्रधान के साथ नीरज पांडेय निवासी तेनुहारी व आलोक राय निवासी एकमा व कुछ अज्ञात लोग मौजूद थे। इसी बीच उनके मित्र रामू चौधरी का फोन आ गया। रामू चौधरी का नाम सुनते ही प्रधान भड़क गए और उनको गालियां देते हुए कहा कि उनके सामने राजनीति करोगे।
उक्त लोगों ने उनको बंधक बना लिया और एकजुट होकर मारने-पीटने लगे। मारपीट से वह बदहवास हो गए और वहां से चिल्लाते हुए भागे। जिस पर प्रधान ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की, वह बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया था।

कोतवाली खलीलाबाद में चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाने, हत्या के प्रयास आदि मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। घटना में संलिप्त ग्राम प्रधान कृष्णचंद व आलोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed