{"_id":"6390d63d7bbd8b1bae13d3d2","slug":"two-people-including-medical-store-operator-arrested-for-murder-of-old-woman-khalilabad-news-gkp460097912","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वृद्धा की हत्या के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वृद्धा की हत्या के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी।
- फोटो : KHALILABAD
वृद्धा की हत्या के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो लोग गिरफ्तार
पांच हजार रुपये बकाया मांगने पर की गई थी हत्या
संतकबीरनगर। पांच हजार रुपये बकाया मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने दोस्त के साथ मिलकर वृद्धा की हत्या कर दी थी। दोनों ने शव को बोरे में रखकर बाइक से ले जाकर झुड़िया पुल के नीचे फेंक दिया था। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की यही वजह बताई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा, रस्सी, बाइक और जेवरात बरामद कर लिए।
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को बखिरा क्षेत्र के झुड़िया पुल के नीचे बोरे में वृद्धा की लाश मिली थी। लाश चदर में लपेटी थी। शव की पहचान 70 वर्षीय फूला देवी पत्नी रामनरेश चौहान निवासी महादेवा थाना मेंहदावल के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आई थी।
इस मामले में पीड़ित बेटे हरिलाल एवं हरिप्रसाद ने अज्ञात पर हत्या कर शव छिपाने की कोशिश का केस दर्ज कराया था। हत्या के पर्दाफाश के लिए बखिरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। एसओ अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ बुधवार को दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अमित बरनवाल निवासी महादेवा थाना मेंहदावल, अफसर अहमद उर्फ मकानू निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला आरोपी अमित बरनवाल नंदौर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता है। अमित के गांव की रहने वाली फूला देवी थी। फूला देवी घर के लोगों से अलग रहती थी और नंदौर बाजार में सब्जी बेचती थी। ढाई साल पहले फूला देवी से अमित दस हजार रुपये उधार लिए थे। पांच हजार रुपये उसने फूला देवी को लौटा दिया था।
शेष पांच हजार रुपये फूला देवी बार-बार मांग रही थी। 18 नवंबर 2022 को फूला देवी उसकी दुकान पर पहुंची और बकाए रकम की मांग करने लगी। रकम न देना पड़े, इसीलिए उसने दोस्त अफसर अहमद उर्फ मकानू निवासी दुर्गजोत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।