फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two papers for the post of Gram Panchayat member canceled

ग्राम पंचायत सदस्य पद के दो पर्चे निरस्त

Thu, 21 Jul 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two papers for the post of Gram Panchayat member canceled
सेमरियावां ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच करते आरओ व एआरओ। - फोटो : KHALILABAD
ग्राम पंचायत सदस्य पद के दो पर्चे निरस्त
विज्ञापन

आज नाम वापसी और चुनाव चिह्न होगा आवंटित
संतकबीरनगर। बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। ग्राम पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया।
शुक्रवार को नाम वापसी होगी। चार को मतदान व पांच अगस्त को मतगणना होगी। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के दो बीडीसी सदस्य पद और नौ ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी पर्चे वैध पाए गए। बीडीसी सदस्य पद के दाननोइयां द्वितीय वार्ड संख्या 24 के अनारक्षित सीट से ममता पत्नी धीरज पांडेय निवासी तेनुहारी दोयम, बदामा पत्नी परमानंद निवासी रजापुर सरैयां तथा गुफरान मुनीर निवासी सेमरियावां का पर्चा वैध मिला। कड़जा वार्ड संख्या 18 अनुसूचित जाति आरक्षित बीडीसी सदस्य पद के लिए राम प्रकाश तथा इंद्राजी पत्नी राजाराम का पर्चा सही पाया।
विज्ञापन

पंच स्थानीय चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केडी पांडेय ने बताया कि सांथा विकास खंड के वार्ड नंबर आठ बरगदवा में ग्राम पंचायत सदस्य पद के कए उम्मीदवार ने विधानसभा निर्वाचक नामांकन पत्र के साथ दाखिल किया गया है। जांच में निर्वाचक नामावली में उनका नाम नहीं है। इस वजह से नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद विकास खंड के मैनसिर वार्ड पांच में नामांकन फार्म में नामांकन कर्ता का नाम कमलावती पत्नी रामवृक्ष है। जाति प्रमाणपत्र में कमलावती पत्नी राम लक्षन लिखा है। आधार कार्ड में भी कमलावती पत्नी रामलक्षन है। इसलिए नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शेष जगह 27 ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों के नामांकन पत्र वैध पाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गए दोनों वार्डों के पांच उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए।
मेंहदावल के कुड़वा में ग्राम पंचायत सदस्य पद और सेमरियावां ब्लॉक के दानोकुइयां और कड़जा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर दावेदार आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed