फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two named in deadly attack with scissors

Sant Kabir Nagar News: कैंची से जानलेवा हमले में दो नामजद

Wed, 26 Nov 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two named in deadly attack with scissors
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के दुर्गजोत में मोबाइल की दुकान में मंगलवार की शाम मारपीट हो गई थी, जिसमें दुकान संचालक पर कैंची से हमला कर दिया गया था। इस मामले में पीड़ित के चाचा की तहरीर पर दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में आदित्य विश्वकर्मा पुत्र राम अजोर विश्वकर्मा निवासी ग्राम भटौली ने लिखा कि मेरा भतीजा एक मोबाइल रिपेयरिंग एवं बिक्री की दुकान दुर्गजोत चौराहे पर खोला है। मंगलवार को प्रतिदिन की तरह दुकान पर बैठा था देर शाम लगभग छह बजे किसी बात को लेकर दस बारह लोग गोलबंद होकर लाठी डंडा एवं धारदार हथियार लेकर दुकान में गालियां देते हुए घुस गए।
विज्ञापन

इस दौरान दो भाई अरशद व सोनू निवासी मंझरिया ने कैंची उठा लिया। सोनू ने भतीजे को पकड़ लिया और अरश ने पेट में घोंप दिया। अन्य लोग दुकान में मारपीट करते रहे। जिसमें मेरा दूसरा भतीजा शुभम भी घायल हो गया। दुकान में रखा मोबाइल भी उठाकर पटक दिए और सब सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने घायल राकेश विश्वकर्मा को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed