{"_id":"695d5e88120824855a01e1ba","slug":"two-lakh-voters-have-been-removed-from-the-sir-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144001-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में कम हो गए दो लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में कम हो गए दो लाख मतदाता
Wed, 07 Jan 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर मतदाता आलेख्य प्रकाशन को लेकर बैठक करते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। एसआईआर में दो लाख मतदाता कम हो गए हैं। मंगलवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम आलोक कुमार ने 10 लाख फोटो युक्त वोटर लिस्ट का आलेख्य प्रकाशित किया। इस पर आपत्तियां मांगी है। साथ ही अब नए मतदाता बनाने का कार्य शुरू हो गया है। डीएम ने कलक्ट्रेट पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के क्रम में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन के बारे में बताया।
डीएम आलोक कुमार ने बताया कि जिले में कुल 13 लाख मतदाता हैं। एसआईआर के दौरान दो लाख मतदाता कम हो गए हैं। कुल 10 लाख मतदाताओं के आलेख्य का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है, वे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची बढ़ाने के लिए फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ भरकर बीएलओ एवं मतदाता पंजीकरण केंद्र पर जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से फार्म-6 व 7 को प्रतिदिन अपने स्तर से सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय में सायं पांच बजे उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सूचना भारत निर्वाचन आयोग को प्रतिदिन सायं छह बजे तक भेजी जाएगी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में अनुपस्थित, शिफ्टेड, अन्य में त्रुटिवश मार्क होने से यदि नाम कट गया है वे भी मतदाता अपना नाम फार्म-छह घोषणा पत्र के साथ भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नो मैपिंग डाटा का नोटिस जारी होने की प्रक्रिया छह जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो गयी है। जिसका निस्तारण करने के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित एवं संशोधन इत्यादि के लिए भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फार्म डाउनलोड भी किया जा सकता है।
इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रामदरश, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) सचिन सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, अध्यक्ष आम आदमी पार्टी दुर्विजय सिंह, अध्यक्ष बहुजन समाजवादी पार्टी झिनकान प्रसाद, सचिव कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ईश्वर चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।