{"_id":"5db9bc018ebc3e93bd10b292","slug":"two-lack-taken-for-job-khalilabad-news-gkp3273563186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे दो लाख
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे दो लाख
- प्राइवेट चिकित्सक पर लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के कटया गांव निवासी युवक ने धनघटा चौक पर एक क्लिनिक संचालित करने वाले चिकित्सक पर नौकरी के नाम पर दो लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
बालेंद्र पुत्र रुपई का कहना है कि अंबेडकरनगर जिले के निवासी डॉक्टर धनघटा चौक पर क्लिनिक खोल रखे हैं। जिनके पास वह दवा कराने बराबर जाया करता था। दिसबंर 2017 में चिकित्सक ने कहा कि सरकारी अस्पताल में वार्ड ब्याय की जगह रिक्त है। जिसकी भर्ती हो रही है। अगर नौकरी करना है तो दो लाख रुपए दो नौकरी लगवा दूंगा। पीड़ित का कहना है कि वह डॉक्टर के झांसे में आ गया और ब्याज पर दो लाख रुपए लेकर उन्हें दे दिया। लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली। जब रकम मांगते है तो वह आज-कल देने की बात कहते हुए टाल जा रहे हैं। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।