फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two kerosene taskar arrested

मेंहदावल पुलिस को मिली सफलता

Wed, 28 Aug 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
two kerosene taskar arrested
कड़े गए अबैध केरोसिन के तस्करो का एसपी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। - फोटो : KHALILABAD
केरोसिन तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन

- 2420 लीटर मिट्टी का तेल बरामद, मेंहदावल पुलिस को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाने की पुलिस ने 11 ड्रमों में रखा 2420 लीटर अवैध करोसिन बरामद किया है। इसके साथ ही दो तस्करो को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

एसपी ब्रजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 26 अगस्त को मेंहदावल एसओ रवींद्र कुमार गौतम ने क्षेत्र के साड़े पुल के पास से पिकअप से जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पिकअप में 11 ड्रम में 2420 लीटर केरोसिन रखा था। जिसका कोई कागजात नहीं था। उसे कब्जे में लेते हुए जांच एसडीएम के जरिए कराई गई। पकड़े गए लोगों को उस समय नाम पता पूछकर छोड़ दिया गया था। एसडीएम की जांच में पता चला कि बरामद केरोसिन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर आपूर्ति हेतु दिया गया था। जिसे वास्तविक लाभार्थियों को न देकर कालाबाजारी किया जा रहा था। एसडीएम की रिपोर्ट आने के बाद दोनों अभियुक्तों को बुधवार को टड़वरिया चौराहे के पास गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान इशरार पुत्र शेर अली और रामआशीष पुत्र कोदई निवासी वासयार बेदौली टोला छितौनी थाना कोतवाली सदर जिला महाराजगंज के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि महराजगंज से यह तेल वे बस्ती के बड़े वन लेकर जा रहे थे और पकड़े गए। केरोसिन को बरामद करने वाली टीम में एसआई रवींद्र प्रताप, धीरेंद्र यादव, कांस्टेबल रामबहादुर यादव और संजीव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed