{"_id":"64e10af4f4b5e7baba0d69c4","slug":"two-groups-of-students-clashed-over-playing-dj-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1786-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीजे बजाने को लेकर छात्रों का दो गुट भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीजे बजाने को लेकर छात्रों का दो गुट भिड़ा
Sun, 20 Aug 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
- महुली कस्बे के दक्षिण चौराहे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के महुली कस्बे के दक्षिण चौराहे के पास शनिवार को छात्रों के दो गुट में विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। उस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बेवजह खड़े लोगो को हटाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
स्वतंत्रता दिवस पर महुली कस्बे के दक्षिण चौराहे के पास छात्रों के दो अलग-अलग गुटों के जरिए डीजे लाया गया था। डीजे पर तेज आवाज को लेकर छात्रों के दोनोंं गुटों में बहसबाजी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें कोहरगड्ड़ी गांव निवासी एक छात्र के सिर में चोट आई थी।
शनिवार को घायल छात्र के साथ उसके सहयोगी दूसरे पक्ष के छात्रों की खोजबीन करने लगे। जब दूसरे पक्ष का छात्र मिरा तो उसे रोक लिए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद छात्रों के दोनों गुट आमने-सामने हो गए। सड़क पर ही भीड़ जुट गई। दोनो पक्षों में हाथापाई शुरू होते ही कुछ लोग बीच-बचाव में आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो छात्रों का दोनो गुट फरार हो गया। पुलिस ने चौराहें से भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
इस सम्बंध में महुली इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर टीम पहुंची थी, लेकिन तब तक मामला शांत हो गया था। किसी तरफ से थाने में शाम तक तहरीर नही दी गई है।