फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two groups of eunuchs clashed in the police station, one unconscious in the fight

Sant Kabir Nagar News: किन्नरों के दो गुट कोतवाली में भिड़े, मारपीट में एक बेहोश

Fri, 28 Jun 2024 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two groups of eunuchs clashed in the police station, one unconscious in the fight
- साथी के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचा था एक पक्ष, दूसरे पक्ष के पहुंचने पर बवाल
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच-पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक किन्नर बेहोश हो गया, इससे अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच-पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि किन्नरों का एक गुट दूसरे गुट पर अपने साथी के अपहरण का आरोप लेकर कोतवाली पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे गुट के किन्नर भी पहुंच गए और बवाल हो गया।
जिले में क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बीती छह फरवरी को दोनों पक्षों में बैंक तिराहे पर मारपीट हुई थी जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया था और जांच अभी जारी है। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे किन्नरों का एक गुट कोतवाली पहुंचा। आरोप लगाया कि दूसरे गुट उनके पक्ष के एक किन्नर का अपहरण कर लिया है। इसके बाद एसएसआई राजेश दुबे ने दूसरे गुट के किन्नरों से बात की तो उन्होंने आरोप को मनगढ़ंत बताया और साथ ही जिस किन्नर के अपहरण का आरोप था उससे भी बात कराई। उसने स्वेच्छा से वहां जाने की बात कही।एसएसआई राजेश फोन पर बात कर ही रहे थे कि दूसरे गुट के किन्नर भी कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुट में बहस होने लगी। देखते ही देखते पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई और एक किन्नर बेहोश हो गया। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया तब किन्नर शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से निकिता, नैना, दीपिका, सिमरन और मुस्कान निवासी तितौवा और दूसरे पक्ष से तानिया, किरन, आम्रपाली, काजल और जूली निवासी सहजनवा जनपद गोरखपुर को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। मजिस्ट्रेट ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


किन्नरों के एक गुट ने दूसरे पर ग्रुप पर अपने साथी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच दोनों गुट आमने-सामने हो गए और मारपीट कर ली। दोनों पक्ष से पांच-पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed