फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two groups clashed during idol immersion, aerial firing to spread panic

Sant Kabir Nagar News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग

Sun, 03 Nov 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed during idol immersion, aerial firing to spread panic
- मेंहदावल बाईपास का मामला, दो घायल, खोखा भी बरामद
विज्ञापन

- सहजनवां क्षेत्र के बताए जा रहे हैं आरोपी
- दो नामजद समेत 12 अज्ञात पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपजे विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। आरोपी सहजनवां क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 12 अज्ञात पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दो नवंबर को मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास भानु प्रताप सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह ग्राम रिठुवाखोर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर भाई शक्ति सिंह के साथ गांव के अवनिंद्र सिंह पुत्र विजयी सिंह एवं देवा यादव पुत्र रामसूरत यादव ग्राम इटार पनिका थाना सहजनवां के बुलाने पर आए हुए थे। भानु प्रताप भाई शक्ति के ही साथ जब अवनिंद्र सिंह व देवा यादव से मिले तो उन्होंने अन्य 10 से 12 लड़कों के साथ भानु व शक्ति के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान पिस्टल से हवाई फायरिंग करने की बात सामने आई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

भानु प्रताप सिंह और भाई शक्ति सिंह को मारपीट में चोटें आई हैं। जिन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी खलीलाबाद भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में भानु की तहरीर पर आरोपी अवनिंद्र सिंह एवं देवा यादव व अन्य 10 से 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के बाद बाईपास पर मची अफरा-तफरी
शहर के मेंहदावल बाईपास पर शनिवार देर रात फायरिंग की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी के बाद सीओ सिटी अजीत चौहान समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से एक खोखा बरामद हुआ, जबकि घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

दबदबा दिखाने के लिए तों नहीं हुई घटना
पुलिस के अनुसार प्रतिमा विसर्जन के समय एक पक्ष मगहर में मौजूद था। उसी दौरान दूसरा पक्ष फोन करके उन्हें मेंहदावल बाईपास पर आने की चुनौती दी। जिसके बाद आवेश में आकर पहला पक्ष भी तत्काल वहां पर पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना और फिर दबदबा बनाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस जांच के बाद मामले की सही जानकारी होने की बात कही जा रही है।



फायरिंग के मामले में दो नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम विवेचना कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जिन लोगों का नाम प्रकाश में आएगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- अजीत चौहान,
सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed