फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two group clashed on cleaning the ghat 9 bled.

घाट की सफाई पर भिड़े दो पक्ष, नौ लहूनुहान

Wed, 18 Sep 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two group clashed on cleaning the ghat 9 bled.
मुखलिसपुर चौकी पर पहुंच कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : KHALILABAD
घाट की सफाई पर दो पक्ष भिड़े, नौ लहूलुहान
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के मुखलिसुपर स्थित केवटिया पुरवे के पास कुआनों नदी के किनारे बने स्नानघाट की सफाई कार्य के दौरान दो पक्षों में भिंड़त हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से नौ से अधिक लोग घायल हो गए। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधान की अगुआई में सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार की शाम को मुखलिसपुर चौकी पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने सड़क पर लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।

क्षेत्र के मुखलिसपुर के केवटहिया पुरवा के पास कुआनों नदी के किनारे बने स्नान घाट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत बुधवार को ग्राम प्रधान के जरिए कराया जा रहा था। प्रधान राम सजीवन कसौधन का आरोप है कि कार्य शुरू होने पर अवैध कब्जा जमाए कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए काम को रुकवा दिया, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस के अलावा तहसील प्रशासन को दी गई। जब कार्य फिर शुरू करने के लिए मजदूर पहुंचे तो अवैध कब्जा जमाए दबंगों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया, जिसमें छह से अधिक महिलाएं घायल हो र्गइं। अवैध कब्जा हटाने तथा दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ प्रधान पुलिस चौकी पहुंच गए। चौकी के घेराव की सूचना पर आनन-फानन में एसओ भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद जब ग्रामीण नही माने तो सड़क पर लाठी भांजकर पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। जबकि दूसरे पक्ष के महेंद्र प्रताप यादव और हेमंत यादव का आरोप है कि वह अपनी जमीन में निर्माण कार्य होने की जानकारी पर देखने गए थे, जहां पर कुछ लोग मारपीट पर आमादा हो गए। वहीं, प्रधान ने बताया कि सफाई कार्य करने के दौरान आरोपियों के हमले में केसरा देवी, लक्ष्मीना, अंजनी, अनीता, मनोहरा देवी लहूलुहान हो गईं। इन्हें सीएचसी नाथगर भेजा गया है। दूसरे पक्ष के हेमंत यादव, महेंद्र प्रताप यादव व रोजगार सेवक सरिता यादव भी घायल बताई जा रही हैं। जिसमें से हेमंत यादव को सीएचसी नाथनगर से रेफर होने की बात बताई जा रही है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed