फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two died in separate road accidents

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Thu, 15 Feb 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two died in separate road accidents
- कोतवाली क्षेत्र के केरमुआ में मंगलवार देर रात कार व टेमा रहमत में बस से हुआ हादसा
विज्ञापन

- कार चालक के विरूद्ध केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के केरमुआ गांव के पास देर रात काम कर लौट रहे मजदूर को एक कार ने रौंद दिया। वहीं टेमा रहमत में अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। दुर्घटनाओं में दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात को ही केरमुआ में हुई घटना में पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि क्षेत्र के तेनुआराय गांव निवासी ब्रह्मदेव ने प्रार्थनापत्र में बताया कि 13 फरवरी की रात में पिता चंद्रभान (उम्र- 48 साल) केरमुआ गांव से मजदूरी कर साइकिल से वापस आ रहे थे। केरमुआ गांव के पास अनियंत्रित कार चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पिता चंद्रभान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में टेमा रहमत चौराहे पर साइकिल सवार जुबेर अहमद पुत्र गुलाम हजरत (उम्र 45 वर्ष) ग्राम सफियाबाद बैरिहवा घर से खलीलाबाद काम करने के लिए साइकिल से आ रहा था। इस दौरान बस चालक ने उसे रौंद दिया। बस मौके से बस चालक को पकड़ कर लिया गया। चालक एक कार को ठोकर मारकर भागने के फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबेर को घटनास्थल से जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही परिजन को घटना की सूचना दी गई। कोतवाल ने बताया कि देर रात को हुई घटना के मामले में जुबेर के बेटे की तहरीर और बुधवार को दिन में हुई घटना के मामले में मृतक की भाभी अजीमुन्निशा के प्रार्थनापत्र पर अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।


कमाऊ सदस्य की मौत से बिखर गया परिवार
तेनुआ राय निवासी चंद्रभान की मौत से पूरा परिवार बिखर गया। जानकारी के मुताबिक चंद्रभान परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा हैं। पत्नी जसमती का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed