फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two died due to thunder

बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, नौ लोग झुलसे

Sun, 06 Sep 2020 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
two died due to thunder
बिजली गिरने से झुलसे लोगों का मेंहदावल सीएचसी में इलाज चल रहा है। - फोटो : KHALILABAD
बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, नौ लोग झुलसे
विज्ञापन

- इटौवा गांव में बारिश के दौरान झोपड़ी में बैठे थे
- झुलसे लोगों का सीएचएसी मेंहदावल में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर। रविवार को क्षेत्र के इटौवा में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। नौ लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का सीएचसी मेंहदावल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धर्मसिंहवा क्षेत्र के इटौवा गांव के कुछ लोग रविवार को बारिश के दौरान एक झोपड़ी में रखे तख्त पर बैठ कर मोबाइल फोन चला रहे थे। उसी दौरान अचानक झोपड़ी पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से 19 वर्षीय गंगादीन पुत्र पल्टू, 24 वर्षीय बुद्घिराम पुत्र रामजीत, 18 वर्षीय राकेश उर्फ कोइल पुत्र रूदल, 12 वर्षीय चुन्नू पुत्र राकेश, 16 वर्षीय अनिल पुत्र राजेश, 14 वर्षीय गजई पुत्र त्रिलोकी, 18 वर्षीय चंद्रभान पुत्र लौटू, 15 वर्षीय रामभवन पुत्र लौटू, 20 वर्षीय लालचंद्र पुत्र शिवदास, 19 वर्षीय मगरू पुत्र रामसेवक और 20 वर्षीय सेवक पुत्र रामबचन झुलस गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को प्राइवेट वाहनों से सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने बुद्धिराम पुत्र रामजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंगादीन पुत्र पलटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान गंगादीन की भी मौत हो गई। शेष नौ लोगों का मेंहदावल सीएचसी में उपचार चल रहा है। बौरब्यास चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से बुद्घिराम और गंगादीन की मौत हो गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए एसडीएम को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed