Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two days of rain bring development work to a standstill

Sant Kabir Nagar News: दो दिन की बारिश से विकास कार्यों पर लगा ग्रहण

Sat, 31 Oct 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two days of rain bring development work to a standstill
सरैया के पास ओवरब्रिज के लिए चल रहे कार्य की जगह लगा पानी-संवाद
जगह-जगह जलभराव से निर्माण कार्य ठप, परियोजनाओं के पूरा होने में हो सकती है देरी, खलीलाबाद-बांसी रेलमार्ग, सड़क निर्माण और गड्ढामुक्त अभियान प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। अर्नव तूफान के असर से हुई दो दिन की बारिश ने जिले में विकास कार्यों की रफ्तार थाम दी है। जगह-जगह जलभराव के कारण रेलवे, सड़क और नगर क्षेत्र की कई परियोजनाओं का काम प्रभावित हुआ है। इससे इनके पूरा होने में देरी की आशंका बढ़ गई है।

पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जिले में कई निर्माण स्थलों पर पानी भर गया है। खलीलाबाद-बांसी रेलमार्ग के निर्माण कार्य पर भी इसका असर पड़ा है। खलीलाबाद के सरैया के पास बन रहे रेलवे फ्लाईओवर के स्थल पर जलभराव होने से काम रुक गया है। तीसरी रेल लाइन के निर्माण में भी बाधा आ रही है।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान भी प्रभावित हुआ है। इसके तहत जिले की 153 सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन बारिश के कारण काम की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मंझरिया-कटका मार्ग के निर्माण और रौरापार-खलीलाबाद सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर भी बारिश का असर पड़ा है। पेयजल योजना और सड़क निर्माण की गति धीमी हो गई है। वहीं, तामेश्वरनाथ कॉरिडोर के तहत नौरंगिया से तामेश्वरनाथ धाम तक नाली निर्माण का काम भी जलभराव के कारण प्रभावित है।

सरैया निवासी बृजेश कुमार और कौशल कुमार ने बताया कि लगातार बारिश होने से कई स्थानों पर निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। इससे परियोजनाओं के समय से पूरा होने में देरी हो सकती है।
कोट
बारिश के कारण विकास कार्यों में बाधा आई है। मौसम साफ होने के बाद काम में तेजी लाने के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं।
-सत्य प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed