फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two byke collision one youth death

हादसे में एक की मौत

Fri, 06 Mar 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
two byke collision one youth death
बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के कड़सर गांव के पास शुक्रवार को बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

महुली क्षेत्र के सोपरी गांव निवासी 19 वर्षीय अजय कुमार पांडेय पुत्र सूर्यनारायण पांडेय शुक्रवार को घर से बाइक से मोलनापुर बाजार जा रहे थे। अभी वह कड़सर गांव के समीप पहुंचे ही थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से गुजरे शनिचरा गांव निवासी 26 वर्षीय मोनू वर्मा पुत्र सुरेशचंद्र वर्मा की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। उपचार के लिए लोग घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही सोपरी निवासी घायल अजय कुमार पांडेय की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हादसा हुआ। हादसे में सोपरी गांव निवासी बाइक सवार अजय कुमार पांडेय की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार शनिचरा निवासी मोनू वर्मा गंभीर रूप से घायल है। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई कमलेश पांडेय की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed